लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) चर्चा में है। अगले सात दिनों में सीएए लागू किया जा सकता है। उत्तराखंड में सबसे पहले नागरिकता कानून पारित होगा, इसके बाद अन्य राज्यों में भी नागरिकता संशोधन कानून लागू हो सकता है। CAA बीजेपी के घोषणा पत्र में शामिल प्रमुख मुद्दों में से एक रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि राम मंदिर के बाद बीजेपी सरकार का अगला दांव नागरिकता कानून ही होगा। सीएए को मोदी सरकार ने साल 2020 में संसद से पारित करवाया था। उस दौरान देशभर में इस कानून के खिलाफ व्यापक आंदोलन भी हुए थे। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हफ्तेभर में सरकार इसे लागू कर देगी। नागरिकता संशोधन कानून से जुड़े 10 बड़े अपडेट यहां जानिए।1. केंद्रीय मंत्री ने बताया कब लागू होगा कानून
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा है कि किया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 7 दिन के अंदर देशभर में लागू कर दिया जाएगा। ठाकुर पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं। उन्होंने रविवार शाम एक जनसभा में कहा कि राम मंदिर की शुरुआत हो गई है। एक सप्ताह में न सिर्फ पश्चिम बंगाल में, बल्कि पूरे देश में CAA लागू कर दिया जाएगा। कोलकाता में सोमवार को उन्होंने गारंटी देते हुए यह बात दोहराई। उन्होंने आगे कहा, ‘राज्य सरकार दावा करती है कि आपके पास मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड हैं, तो आप इस देश के नागरिक हैं और वोट डाल सकते हैं। अगर ऐसा है, तो हजारों लोगों को मताधिकार से वंचित क्यों रखा गया है?’ बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अब CAA का शोर मचा रही है। यह उनकी राजनीति है।
2. पूरी योजना तैयार, कभी भी आ सकता है नॉटिफिकेशन
सूत्रों के मुताबिक, सीएए को लेकर सरकार ने पूरी योजना बना ली है। जल्द ही इसके नियम जारी किए जा सकते हैं। नियम जारी होने के बाद जो पात्र हैं, उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी। यानी ये साफ है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू होगा। जैसा कि पहले ही साफ किया जा चुका है कि नागरिकता के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। हालांकि आवेदकों को बिना यात्रा दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने का साल बताना होगा।3. ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
CAA से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। ऐप्लिकेंट ऑनलाइन तरीके से ही देश में आने का समय बताते अप्लाई कर सकेंगे। CAA से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके लिए लोग अपने मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
4. कौन-कौन कर पाएगा नागरिकता के लिए अप्लाई?
अधिकारियों के अनुसार भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थी नागरिकता के लिए आवेदन कर पाएंगे। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जो लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए हैं, वो ही इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे। नागरिकता अप्लाई करने वालों में हिं
...
https://www.youtube.com/watch?v=_equfEAlvAE