आज मन की बात करने का दौर चल रहा है, हर नेता अपने मन की बात तो करता है, लेकिन आम जनता के मन की की बात कोई नही सुनता, लेकिन अब यह नही चलेगा, अब होगी हर आदमी के मन की बात हाई न्यूज़ के साथ और देखिये और सुनिए रीना सक्सेना " प्रत्याशी आप हुज़ूर " भोपाल के मन की बात हाई न्यूज़ चीफ अशोक श्रीवास्तव के साथ सिर्फ और सिर्फ हाई न्यूज़ पर !
...
https://www.youtube.com/watch?v=l6rpXgkYdo0
नई दिल्ली। पेड न्यूज मामले में मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले को खारिज कर दिया है। गौरतलब है पेड न्यूज मामले में चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ फैसला दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद मिश्रा अपने पद पर बने रहेंगे। चुनाव आयोग ने पेड न्यूज मामले में नरोत्तम मिश्रा को अयोग्य करार दिया था।वहीं मंत्री के वकील ने दावा किया था कि प्रकाशित खबरें पेड न्यूज नहीं थीं और समाचार पत्रों ने माना था कि उन्होंने मर्जी से ये खबरें प्रकाशित की थी।
...
https://www.youtube.com/watch?v=0O8RmYPWZIU
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रीवा में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने गुरुवार को धार्मिक नगरी चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन के बाद विंध्य में चुनावी बिगुल फूंक दिया। उन्होंने चित्रकूट और सतना की सभा में रोजगार, कर्जमाफी, राफेल, माल्या, व्यापमं और मन की बात पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने की कोशिश की।
पिता की प्रतिमा देख भावुक हुए राहुल
पहली बार विंध्य की धरती रीवा में रोड शो करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जगह-जगह स्वागत किया गया। सिरमौर चौराहे पर स्थापित अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर जैसे ही काफिला पहुंचा। राहुल प्रतिमा पर फूलों की माला चढ़ाने के दौरान प्रतिमा देखकर भावुक हो गए।
राहुल गांधी का कार्यक्रम
शुक्रवार को राहुल गांधी सुबह 10 बजे जिले के दौरे पर निकलेंगे और वे कॉलेज चौक, जय स्तंभ, ढेकहा से वीड़ा मार्ग से होकर शाहपुर पहुंचेंगे और फिर बैकुंठपुर, लालगांव तथा त्योंथर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे फूल गांव में राहुल गांधी के भोजन का कार्यक्रम है।
...
https://www.youtube.com/watch?v=x_Lslob1unY