मसूरी उत्तराखंड
रिपोर्टर रवि बंसवाल मसूरी
स्लग : उप जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
एंकर : मसूरी के एकमात्र उप जिला चिकित्सालय में जहां जौनपुर टिहरी उत्तरकाशी आदि क्षेत्रों से लोग आकर अपना इलाज करवाते हैं वहीं यहां पर डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स और सफाई कर्मचारियों का टोटा है करोड़ों रुपए की लागत के उपकरण खराब होने के कगार पर हैं आलम यह है कि यहां अपना इलाज करवाने के लिए आए मरीजों को सुविधाएं न मिलने के कारण देहरादून के अस्पतालों में अपना इलाज करवाना पड़ रहा है
आलम यह है कि यहां पर जो चिकित्सक तैनात किए गए हैं उन्हें अन्यत्र भेज दिया गया है जिससे यहां पर डॉक्टरों की कमी बनी हुई है यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं लेकिन जिस डॉक्टर से भी इलाज करते हैं वह अगले दिन वहां मौजूद नहीं होते हैं जिससे कि मरीजों को भारी परेशानी हो रही है साथ ही वार्ड बॉय द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाया जा रहा है जिससे कि मरीजों की जान सांसत में फंसी हुई है
यहां पर आए मरीज दिनेश ने बताया कि वह अपना इलाज करवाने के लिए यहां आए थे और जिस डॉक्टर से उन्होंने इलाज कराया उन्होंने उन्हें 5 दिन बाद आने के लिए कहा लेकिन जब वह वहां आए तो जिनके द्वारा इलाज कराया गया था वह डॉक्टर नहीं मिले फिर उन्हें दूसरे डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा उन्होंने भी उन्हें 3 दिन बाद बुलाया 3 दिन बाद वे डॉक्टर भी नहीं मिले उसके बाद उन्होंने अन्य डॉक्टर से इलाज करवाया जो आज यहां पर मौजूद नहीं है उन्होंने कहा कि इस प्रकार से मरीजों का इलाज किया गया तो मरीज डॉक्टर ढूंढने का ही काम करते रहेंगे
इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने बताया कि क्षेत्र के लाखों लोग इसी अस्पताल पर निर्भर करते हैं लेकिन यहां पर जिस प्रकार के हालात हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं है यहां आने वाले मरीजों को देहरादून के मंहगे अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि इस बारे में 2 सितंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया था यहां पर करोड़ों रुपए की लागत से मशीनें लाई गई है लेकिन उसको ऑपरेट करने वाला कोई नहीं है साथ ही डॉक्टर है तो उनके साथ हैल्पर नहीं है ऐसे में यहां आने वाले मरीज भगवान के भरोसे ही है
...
https://www.youtube.com/watch?v=2-D6VJ0p8QY
माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी बोलते विकास की यह तस्वीर खजुराहो बस स्टैण्ड की जिसमे अब आवारा पशुओ का कब्जा है जनता से जिएसटी के रुप में लिया गया पैसा सिर्फ हाथी नुमा बिल्डिंग बनाने के लिए किया जाता है।
...
https://www.youtube.com/watch?v=GMs_umqdGvk
#newsupdates #latestnews #news #updates #delhi #delhipolice #successmedianews #successmedia
दिल्ली के जहांगीर पूरी इलाके में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा में पथराव। दोनो पक्षो का एक दूसरे पर पथराव का आरोप। इलाके में तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल तैनात।
...
https://www.youtube.com/watch?v=fGORDpKmm84
#आशुतोष राणा द्वारा गाया गया शिव तांडव फेसबुक ने उनकी प्रोफाइल से वीडियो डिलीट कर दिया
#newsupdates #news #updates #latestnews
...
https://www.youtube.com/watch?v=IRBZxPQ27rA
मसूरी उत्तराखंड
रिपोर्टर रवि बंसवाल मसूरी
स्लग : स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए राज्य आंदोलनकारी
एंकर : उत्तराखंड राज्य गठन के 22 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मसूरी मंडल द्वारा एक होटल के सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया इस दौरान आंदोलन के दिनों को याद कर जय बद्री जय केदार उत्तराखंड की हो सरकार के नारे भी लगाए गए और राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संस्मरण भी सुनाए उन्हें याद कर भाव विभोर हो उठे इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन किसी भी व्यक्ति विशेष के नेतृत्व में नहीं लड़ा गया बल्कि पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी लोगों का इसमें योगदान रहा साथ ही आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरता को याद कर राज्य आंदोलनकारियों के ज़ख्म आज भी ताजा हो गये
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शहीद स्थल झूला घर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए उसके पश्चात एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि पृथक राज्य उत्तराखंड उन शहीदों की बदौलत मिला है साथ ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए लगातार प्रयास करते हैं उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर है
...
https://www.youtube.com/watch?v=haG0GcWQHmI