गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी निर्मित ‘हम तुम्हें चाहते हैं' का हुआ धमाकेदार प्रमोशन
*गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी निर्मित ‘हम तुम्हें चाहते हैं’*
#livestream #live #bharat #pressconference #breakingnews #shortsfeed #shortsvideo #shortvideo #fact #bollywood
नई दिल्ली -
फेमस प्रोडक्शन हाउस एसआरजी फिल्म्स इंटरनेशनल ने बुधवार दिल्ली के संग्रीला होटल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का प्रमोशन किया । इस फिल्म का टीज़र सामने आ गया है जिसमें फिल्म की रिलीज डेट रीविल की गई है। मूवी के निर्माता गोविंज बंसल और सीमा लाहिड़ी हैं, जिन्होंने एक बेहतरीन कहानी को 13 अक्टूबर 2023 को दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर लाने का जिम्मा संभाला है। एक्टर जन्मेजय सिंह इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं जिसके लिए वो बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ की कहानी बहुत ही दिलचस्प है।
अक्सर नए चेहरे बॉलीवुड में एंट्री करते रहते हैं, और अपने एक्टिंग के हुनर से उन्हें एंटरटेन करते हैं। अब एक नए चेहरे ने बॉलीवुड में अपनी दस्तक दे दी है। हम बात कर रहे हैं जन्मेजय सिंह की जो एक रोमांटिक फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में जन्मेजय लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ लीड एक्ट्रेस के रुप में सेनगुप्ता और अनुस्मृति सरकार नजर आएंगी। फिल्म की कहानी में लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा जो बेहद दिलचस्प होगा। मूवी में कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया गया है जिसने कहानी को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि दर्शक फिल्म को देखकर बोर तो नहीं होंगे। बात फिल्म के लीड एक्टर जन्मेजय सिंह की करें को ये उनकी पहली फिल्म है। मूवी को लेकर जन्मेजय बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के अवसर के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित और आभारी हूं। यह फिल्म एक सपने के सच होने जैसी है, और मुझे उम्मीद है कि यह हर वर्ग के दर्शकों के लिए खुशी और हंसी लेकर आएगी। ऐसे प्रतिभाशाली सह-कलाकारों और एक समर्पित टीम के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है और मैं अपनी फिल्म को दुनिया के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ फिल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ में कई सितारों का हुनर एक साथ देखने को मिलेगा। सभी मूवी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो इसमें रितुपर्णा सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, जाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे उम्दा कलाकार नजर आने वाले हैं।
...
https://www.youtube.com/watch?v=gmARZNkRuNs